DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Saturday, May 10, 2025

21 विषयों की एनसीईआरटी की किताबों के लिए यूपी बोर्ड ने फिर से मांगे टेंडर


21 विषयों की एनसीईआरटी की किताबों के लिए यूपी बोर्ड ने फिर से मांगे टेंडर


प्रयागराज। यूपी बोर्ड ने एनसीईआरटी आधारित 21 विषयों की 44 किताबों के लिए फिर से टेंडर जारी किया है। बोर्ड ने कक्षा नौ से 12वीं तक के 36 विषयों की 70 किताबें प्रकाशित करने के लिए तीन मई तक टेंडर मांगे थे। हालांकि इनमें से 21 विषयों की 44 किताबों के लिए न्यूनतम तीन फर्मों ने आवेदन नहीं किया। इसके चलते दोबारा टेंडर जारी किया गया है। खास बात यह है कि पहली बार कवर पृष्ठ और पुस्तक अलग-अलग प्रकाशक छापेंगे।

 बोर्ड ने ऐसा इसलिए किया है ताकि प्रकाशक मनमाने तरीके से निर्धारित संख्या से अधिक पुस्तकें न छापने पाएं। प्रकाशकों को कवर पृष्ठ की संख्या के अनुरूप किताबों के प्रकाशन की रॉयल्टी एनसीईआरटी को देनी होगी।



36 विषयों की 70 तरह की किताबें छपवाएगा यूपी बोर्ड, NCERT किताबों के प्रकाशन की प्रक्रिया शुरू


लखनऊ: यूपी बोर्ड ने एनसीईआरटी किताबों के प्रकाशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बोर्ड ने 36 विषयों की 70 तरह की किताबें छपवाएगा। इनके प्रकाशन के लिए टेंडर जारी किया है। प्रकाशक 3 मई को दोपहर 12 बजे तक आवेदन कर सकते हैं और उसी दिन 3 बजे टेंडर खोला जाएगा। यूपी बोर्ड की सचिव भगवती सिंह की ओर से इसको लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। 


खास बात यह है कि पहली बार कवर पृष्ठ और पुस्तक अलग-अलग प्रकाशक छापेंगे। बोर्ड ने ऐसा इसलिए किया है ताकि प्रकाशक मनमाने तरीके से निर्धारित संख्या से अधिक पुस्तकें न छापने पाएं। प्रकाशकों को कवर पृष्ठ की संख्या के अनुरूप किताबों के प्रकाशन की रॉयल्टी एनसीईआरटी को देनी होगी। 


वहीं बताया जा रहा है नई किताबें जुलाई के पहले या दूसरे सप्ताह में बाजार उपलब्ध हो जाएगी। प्रकाशकों को ही पूरे प्रदेश में किताबें उपलब्ध करानी होंगी। एनसीईआरटी की 70 तरह की किताबों में सबसे मोटी 392 पेज की कक्षा 11 गणित की किताब है। वहीं इसी कक्षा की 320 पेज की लेखाशास्त्रः वित्तीय लेखांकन भाग-1 पुस्तक होगी। कक्षा 10 की गणित की किताब 308 पेज की होगी।




हाईस्कूल व इंटर की पुस्तकों के लिए टेंडर जारी कर मांगे आवेदन, आज खुलेगा यूपी बोर्ड की किताबों के लिए टेंडर


प्रयागराजउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) कक्षा नौ से 12 तक के छात्र-छात्राओं के लिए राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) आधारित पाठ्यक्रम की पुस्तकें छपवाएगा। इसके लिए सचिव भगवती सिंह ने ई-टेंडर जारी कर आवेदन मांगे हैं। पाठ्यपुस्तकों के कवर पेज और किताब के लिए अलग-अलग टेंडर जारी किए गए हैं। इसके तकनीकी पहलू का परीक्षण करने के लिए तीन मई को निविदा खोली जाएगी।


यूपी बोर्ड ने अपने मान्यता प्राप्त हाईस्कूल व इंटरमीडिएट विद्यालयों में एनसीईआरटी के 36 विषय शामिल किए हैं। इसमें सभी प्रमुख विषय सम्मिलित हैं। इन विषयों की कुल 70 पुस्तकें पढ़ाई जानी हैं। शैक्षिक सत्र वर्ष 2025-26 के लिए कक्षाओं में पंजीकृत छात्र-छात्राओं की संख्या की 20 प्रतिशत पाठ्यपुस्तकें पहले चरण में प्रकाशित की जाएंगी। 

विद्यार्थियों के कुल पंजीकरण की 50 प्रतिशत पाठ्यपुस्तकें प्रकाशित कराई जाएंगी। इसके बाद विद्यालयों की मांग के अनुरूप और पाठ्यपुस्तकों का प्रकाशन कराया जाएगा। आवेदन करने वाले प्रकाशकों की तकनीकी बिड का परीक्षण तीन मई को किया जाएगा। सही मिलने वाले आवेदनों के वित्तीय पहलू का आकलन करने के लिए बिड देखी जाएगी।



आज खुलेगा यूपी बोर्ड की किताबों के लिए टेंडर

कक्षा नौ से 12 तक में हिंदी, संस्कृत और उर्दू विषय की पाठ्यपुस्तक यूपी बोर्ड की पढ़ाई जाती हैं। ये पाठ्यपुस्तकें प्रकाशित कराने के लिए बोर्ड ने पूर्व में टेंडर जारी किए थे। चार प्रैल को टेंडर खोला गया तो केवल दो ही आवेदन मिले थे। नियमानुसार कम से कम तीन आवेदन नहीं प्राप्त होने की स्थिति में दोबारा टेंडर जारी किया गया। इसे शुक्रवार को खुलना था, लेकिन सार्वजनिक अवकाश होने के कारण नहीं खोला गया। अब यह टेंडर शनिवार को खोला जाएगा।


No comments:
Write comments