प्रदेश के संस्कृत विद्यालयों, महाविद्यालयों और सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों के लिए छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि अब 15 फरवरी
लखनऊ। प्रदेश के संस्कृत विद्यालयों, महाविद्यालयों और
सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों के लिए छात्रवृत्ति आवेदन की तारीख बढ़ाकर 15 फरवरी कर दी गई है। आवेदन केवल ऑनलाइन पोर्टल scholarship.up.gov.in पर ही स्वीकार किए जाएंगे।
माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने बताया कि इसके बाद कोई आवेदन या संशोधन नहीं होगा। छात्र विस्तृत जानकारी विभागीय वेबसाइटों पर देख सकते हैं। किसी भी सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर पर सुबह 10 से शाम 5 बजे तक संपर्क किया जा सकता है।
No comments:
Write comments