यूपी बोर्ड परीक्षा में पहली बार परीक्षा केंद्र के शिक्षणेत्तर कर्मियों को भी जारी होगा QR कोड युक्त परिचय पत्र
प्रयागराज। यूपी बोर्ड परीक्षा में पहली बार परीक्षा केंद्र के शिक्षणेत्तर कर्मियों को परिचय पत्र जारी करने का आदेश दिया गया है। अभी तक केवल कक्ष निरीक्षकों के परिचय पत्र जारी किए जाते थे। परिषद के सचिव भगवती सिंह ने बताया कि नकल विहीन परीक्षा कराने के उद्देश्य से ऐसा कदम उठाया गया है। परिषद ने कक्ष निरीक्षकों को क्यूआर कोड युक्त मुद्रित परिचय पत्र पोर्टल पर अपलोड कर निर्गत किए जाने के संबंध में निर्देश सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को पहले ही प्रेषित कर चुकी है।
No comments:
Write comments