DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Wednesday, February 25, 2026

India set to launch free nationwide HPV vaccination for adolescent girls 14 साल की हर लड़की को लगेगा सर्विकल कैंसर से बचाव के लिए मुफ्त टीका, केंद्र सरकार जल्द शुरू करेगी अभियान

India set to launch free nationwide HPV vaccination for adolescent girls

 14 साल की हर लड़की को लगेगा सर्विकल कैंसर से बचाव के लिए मुफ्त टीका, केंद्र सरकार जल्द शुरू करेगी अभियान  

हर वर्ष करीब 1.50 करोड़ लड़कियां इस उम्र में पहुंचती हैं इन सभी को लगेगी मुफ्त वैक्सीन

सभी राज्यों में ब्लाक स्तर तक 14 वर्ष की उम्र की लड़कियों की पहचान की जा रही, मानीटरिंग भी

80 हजार महिलाएं हर साल सर्विकल कैंसर का शिकार होती हैं भारत में

42 हजार की मौत हर साल सर्विकल कैंसर की वजह से होती है देश में

160 देश पहले ही एचपीवी वैक्सीन को टीकाकरण में शामिल कर चुके, 90 देश सिंगल डोज दे रहे


नई दिल्ली : स्वस्थ्य नारी, सशक्त समाज की अवधारणा को मजबूती देने के लिए मोदी सरकार लगातार बड़े कदम उठा रही है। महिलाओं में बढ़ते सर्विकल कैंसर के मामलों के मद्देनजर अब वह वैक्सीनेशन अभियान शुरू करने जा रही है। इसके तहत देशभर की 14 साल की लड़कियों को एचपीवी वैक्सीन मुफ्त दी जाएगी। यह सिंगल डोज टीका होगा। एक रिपोर्ट के मुताबिक देश में हर साल करीब डेढ़ करोड़ लड़‌कियां 14 साल की उम्र में पहुंचती हैं, इन सभी को यह टीका लगाया जाएगा। 


स्वास्थ्य मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार टीकाकरण की पूरी तैयारी कर ली गई है और कभी भी इस अभियान को शुरू किया जा सकता है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन समेत कई अध्ययनों से साफ हुआ है कि 14 साल की उम्र में दिए गए टीके का एक डोज भी दो या तीन डोज के समान प्रभावी होता है। 

देश में हर साल लगभग डेढ़ करोड़ लड़कियां 14 साल की उम्र सीमा में पहुंचती है। अभियान के तहत हर साल 1.50 करोड़ लड़‌कियों को यह टीका निशुल्क लगाया जाएगा। इसके लिए सभी राज्यों में ब्लाक स्तर तक इस उम्र की लड़कियों की पहचान की जा रही है। सरकार की कोशिश है कि टीकाकरण से एक भी लड़की छूटे नहीं। इसके लिए पूरे अभियान की डिजिटल मानिटरिंग भी की जाएगी। यह टीका पहले से चले आ रहे टीकाकरण अभियान से अलग होगा, जिसके तहत विभिन्न बीमारियों से बचाने के लिए बच्चों को 12 तरह से टीके अलग-अलग लगाए जाते हैं। 

खुले बाजार में सर्विकल कैंसर से बचाव के लिए 15 वर्ष से काम की लड़कियों के लिए क्वाद्दिवेलेंट गार्डासिल-4 एक डबल डोज वैक्सीन है और इसमें प्रत्येक की कीमत 3,927 रुपये है।


No comments:
Write comments