नहीं हुई डीएलएड-2023 बैक परीक्षा भर्ती के लिए कैसे करें आवेदन
प्रयागराज। डीएलएड-2023 बैच के अभ्यर्थियों ने शुक्रवार को पीएनपी (परीक्षा नियामक प्राधिकारी) के बाहर धरना प्रदर्शन किया। छात्रों की मांग है कि तृतीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर की फाइनल बैक परीक्षा जल्द कराई जाए।
परिणाम घोषित न होने से वे प्राथमिक शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। हजारों छात्र भर्ती प्रक्रिया से वंचित हो सकते हैं, जबकि उनकी शैक्षणिक प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है। संयुक्त प्रतियोगी छात्र हुंकार मंच के पंकज पांडेय ने परीक्षा और परिणाम में देरी को अभ्यर्थियों के लिए नुकसानदेह बताया।
उन्होंने ऐसी व्यवस्था की मांग की जिससे छात्र समय पर परीक्षा पूरी कर आवेदन कर सकें। रजत सिंह ने भी परीक्षा कराने की मांग का समर्थन किया। संयुक्त प्रतियोगी छात्र हुंकार मंच शनिवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपेगा।
No comments:
Write comments