DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Thursday, May 21, 2026

एक विधवा की गुहार ने खोला माध्यमिक शिक्षा विभाग का बड़ा फर्जीवाडा, फर्जी पीपीओ लगाकर 15 तदर्थ शिक्षकों के नाम पेंशन, रिकवरी के आदेश जारी

एक विधवा की गुहार ने खोला माध्यमिक शिक्षा विभाग का बड़ा फर्जीवाडा, फर्जी पीपीओ लगाकर 15 तदर्थ शिक्षकों के नाम पेंशन, रिकवरी के आदेश जारी

माध्यमिक शिक्षा के डीडी और कोषागार विभाग की जांच पूरी, की जाएगी रिकवरी


वाराणसी : गाजीपुर में माध्यमिक शिक्षा विभाग को लाखों का चूना लगाने वाले बड़े पेंशन घोटाले का पर्दाफाश हुआ है। उपनिदेशक वाराणसी के फर्जी पेंशन प्राधिकार पत्र (पीपीओ) लगाकर तीन से चार वर्षों तक अवैध रूप से पेंशन हड़प रहे 15 तदर्थ सहायक अध्यापकों के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। जांच में दोष सिद्ध होने के बाद अब इन सभी आरोपित शिक्षकों से 20 से 25 लाख रुपये प्रति शिक्षक की दर से रिकवरी के आदेश जारी हुए हैं।


यह पूरा फर्जीवाड़ा माध्यमिक शिक्षा परिषद वाराणसी के उपनिदेशक और गाजीपुर कोषागार की संयुक्त जांच में सामने आया है। घोटाले की परत वर्ष 2018 में गाजीपुर के रुहीपुर निवासी प्रमिला देवी की शिकायत से खुली थी। उनके पति स्व. हरिद्वार राम गंगा प्रसाद राम प्रसाद यादव इंटर कालेज स्हीपुर में तदर्थ सहायक अध्यापक थे। उनकी मृत्यु 10 मई 2018 को हो गई थी। पति की मृत्यु के बाद जब प्रमिला को पारिवारिक पेंशन नहीं मिली, तो उन्होंने शिकायत दर्ज कराई। उनका तर्क था कि उनके पति के साथ ही कार्यरत शिक्षक चंद्रिका सिंह यादव और सुमंत भास्कर को कोर्ट के आदेश पर पेंशन मिल रही है, तो उन्हें क्यों नहीं दी गई। तत्कालीन डीआइओएस ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच बैठाई और वाराणसी के उपनिदेशक को पत्र लिखा।

अक्टूबर 2024 में जब उपनिदेशक कार्यालय और गाजीपुर कोषागार में चंद्रिका और सुमंत के पीपीओ नंबरों का मिलान किया गया तो चौंकाने वाला तथ्य सामने आया। पता चला कि दोनों शिक्षकों के पीपीओ नंबर असल में किसी अन्य वैध पेंशनभोगियों के नाम पर पहले से ही जारी थे। यानी फर्जी नंबरों के सहारे पेंशन उठाई जा रही थी। उपनिदेशक कार्यालय से इन दोनों की पेंशन कभी स्वीकृत ही नहीं की गई थी और न ही विभाग की तरफ से इनकी फाइलें आगे बढ़ाई गई थीं।


15 तदर्थ शिक्षकों द्वारा फर्जी प्रमाणपत्र के आधार पर पेंशन लेने के मामले की जांच पूरी हो चुकी है। अब सभी आरोपित शिक्षकों से रिकवरी कराई जा रही है। - दिनेश सिंह, संयुक्त निदेशक, वाराणसी मंडल, माध्यमिक शिक्षा विभाग

No comments:
Write comments