राजकीय महाविद्यालयों के 91 शिक्षकों का ऑनलाइन तबादला
उच्च शिक्षा मंत्री ने पोर्टल पर बटन दबाकर किए तबादले
30 मई 2026
लखनऊ। उच्च शिक्षा विभाग में कार्यरत असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर व प्रोफेसर के ऑनलाइन स्थानांतरण उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने शुक्रवार को किया। मंत्री ने ऑनलाइन स्थानांतरण पोर्टल पर बटन दबाकर तबादला जारी किया। इसके तहत कुल 91 शिक्षकों को तबादला मिला जिनकी सूची उच्च शिक्षा निदेशालय के पोर्टल पर अपलोड की गई है।
उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. बीएल शर्मा ने बताया कि ऑनलाइन स्थानांतरण प्रक्रिया के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालयों में कार्यरत असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर एवं प्रोफेसर के कुल 193 शिक्षकों ने आवेदन किया था। इनमें से प्राचार्यों द्वारा 116 आवेदन अनुमोदित किए गए। जबकि 70 आवेदन अपूर्ण पाए जाने के कारण निरस्त कर दिए गए। सभी आवेदन के परीक्षण व अन्य प्रक्रिया पूरी होने के बाद कुल 91 शिक्षकों के स्थानांतरण ऑनलाइन पोर्टल से किए गए।
उन्होंने बताया कि ऑनलाइन स्थानांतरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद संबंधित शिक्षकों को एसएमएस से भी सूचना भेजी गई। उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि तबादला प्रक्रिया पारदर्शी व तकनीकी आधारित हुई है। वहीं इस तबादला सूची में भी लखीमपुर खीरी जैसे कुछ जरूरत वाले कॉलेजों में शिक्षकों के तैनात न होने पर उच्च शिक्षा निदेशक ने कहा कि वहां पर ऑफलाइन तबादला कर शिक्षकों को भेजा जाएगा।
राजकीय महाविद्यालयों के 230 प्रवक्ताओं का तबादला, उच्च शिक्षा विभाग ने कहीं पूरी की जरूरत, कहीं अभी बाकी
कम प्रवेश वाले महाविद्यालयों पर भी चला है डंडा
24 मई 2026
लखनऊ। उच्च शिक्षा विभाग ने शनिवार देर रात महाविद्यालयों के 230 प्रवक्ताओं राजकीय का तबादला किया है। इसमें उच्च शिक्षा विभाग ने जहां जरूरत वाले कुछ महाविद्यालयों में तैनाती की है तो कुछ अभी बाकी हैं। वहीं कम प्रवेश वाले राजकीय महाविद्यालयों पर भी शासन का डंडा चला है।
प्रदेश के राजकीय महाविद्यालयों में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की सख्ती के बाद छात्र संख्या बढ़ाने के लिए लगातार बैठकें व दौरे चल रहे हैं। इस बीच राजकीय महाविद्यालयों में जरूरत के अनुसार शिक्षकों की तैनाती न होने का भी मामला संज्ञान में आया था। इसे देखते हुए पिछले दिनों विभाग ने सभी शिक्षकों की संबद्धता निरस्त कर दी थी।
जबकि तबादला नीति जारी होने के बाद शनिवार को 230 प्रवक्ताओं की तबादला सूची जारी की गई। इसके तहत कम छात्र संख्या वाले राजकीय महाविद्यालय निहस्था, रायबरेली से चार शिक्षकों का तबादला किया गया है। वहीं सोनभद्र के अलग-अलग राजकीय महाविद्यालयों में आधा दर्जन शिक्षकों की तैनाती की गई है। हालांकि लखीमपुर खीरी के अच्छी छात्र संख्या वाले कॉलेज को इसमें भी शिक्षक नहीं मिले हैं।
उच्च शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव शकील अहमद सिद्दीकी की ओर से तबादला सूची जारी करते हुए शिक्षकों को तत्काल नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है। इसके लिए उन्हें किसी तरह का अवकाश नहीं दिया जाएगा।
No comments:
Write comments