DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Friday, May 22, 2026

एक विषय में अनुत्तीर्ण तो यूपी बोर्ड में अब दे सकेंगे कंपार्टमेंट परीक्षा, इंप्रूवमेंट नहीं

एक विषय में अनुत्तीर्ण तो यूपी बोर्ड में अब दे सकेंगे कंपार्टमेंट परीक्षा, इंप्रूवमेंट नहीं

अब तक हाईस्कूल में एक विषय में अनुत्तीर्ण विद्यार्थी देते थे अंक सुधार (इंप्रूवमेंट) परीक्षा

हर विषय में उत्तीर्ण परीक्षार्थी ही किसी एक विषय में दे सकेंगे इंप्रूवमेंट परीक्षा, इंटर में भी व्यवस्था लागू


प्रयागराज । उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट/इप्रूवमेंट परीक्षा-2026 के लिए व्यवस्था में बदलाव कर रही है। हाईस्कूल में किसी एक विषय में अनुत्तीर्ण परीक्षार्थी (अंक सुधार) इंप्रूवमेंट परीक्षा में सम्मिलित होते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। एक विषय में अनुत्तीर्ण परीक्षार्थी उस विषय में अब कंपार्टमेंट परीक्षा देंगे। इंप्रूवमेंट परीक्षा में वह परीक्षार्थी सम्मिलित हो सकेंगे, जो सभी विषयों में उत्तीर्ण होंगे और किसी एक विषय में अंक सुधार चाहते होंगे। इसके अलावा अंक सुधार परीक्षा का प्रविधान इंटरमीडिएट में भी इस बार से किया जा रहा है। यूपी बोर्ड के इस प्रस्ताव को जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीद है।
 

अभी तक इंटरमीडिएट में अंक सुधार परीक्षा की व्यवस्था नहीं थी। यह व्यवस्था केवल हाईस्कूल के लिए थी, लेकिन इसकी पात्रता में अब बदलाव किया गया है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों में वह परीक्षार्थी अंक सुधार परीक्षा में सम्मिलित होने के पात्र होंगे, जो सभी विषयो में उत्तीर्ण होंगे। किसी विषय में कम अंक होने पर उसमें सुधार के लिए परीक्षा दे सकेंगे। यहां यह भी महत्वपूर्ण है कि यदि अंक सुधार परीक्षा में सम्मिलित होते हैं, तो उनके अंतिम अंक मुख्य परीक्षा और इंप्रूवमेंट परीक्षा में जिसमें अधिक होंगे, वह माने जाएंगे। यानी कि यदि इंप्रूवमेंट परीक्षा में मुख्य परीक्षा की तुलना में कम अंक मिलते हैं, तो अंकपत्र में इंप्रूवमेंट का नहीं, बल्कि मुख्य परीक्षा वाला अंक प्रदर्शित किया जाएगा। 


इसके अलावा कंपार्टमेंट परीक्षा में किसी विषय में अनुत्तीर्ण परीक्षार्थी आवेदन कर सम्मिलित हो सकेंगे। यूपी बोर्ड सचिव भगवती सिंह की ओर से भेजे गए प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद कंपार्टमेंट/इंप्रूवमेंट परीक्षा के लिए कार्यक्रम जारी कर आवेदन लिए जाएंगे।

No comments:
Write comments