यूपी में समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालयों में दिव्यांग व सामान्य बच्चे एक ही छत के नीचे पाएंगे शिक्षा
लखनऊ। प्रदेश में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की ओर से समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालयों की स्थापना की जा रही है। इसका उद्देश्य दिव्यांग और सामान्य छात्रों को एक ही छत के नीचे गुणवत्तापूर्ण, समान और संवेदनशील वातावरण में शिक्षा प्रदान करना है।
वर्तमान में प्रदेश के सात जिलों प्रयागराज, कन्नौज, औरैया, आजमगढ़, बलिया, महराजगंज और लखनऊ में ये समेकित विद्यालय संचालित हो रहे हैं। इन विद्यालयों में कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों को शिक्षा दी जा रही है।
प्रत्येक विद्यालय की स्वीकृत क्षमता 560 विद्यार्थियों की है, जिसमें 50 प्रतिशत सीटें दिव्यांग छात्रों के लिए आरक्षित हैं। योगी सरकार की इस योजना को और विस्तार देने के लिए शैक्षिक सत्र 2025-26 से गाजियाबाद और प्रतापगढ़ में दो और समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालयों का संचालन प्रस्तावित है।
पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने पर जोर दिया है।
No comments:
Write comments