बालिकाओं की सुरक्षा को स्कूलों में लगाई जाएंगी शिकायत पेटिका
लखनऊ: बालिकाओं की सुरक्षा संबंधी शिकायतें दूर करने के लिए स्कूलों में प्रधानाचार्यों की सहमति से शिकायत पेटिकाएं लगाई जाएंगी। इनमें आने वाली शिकायतों को संबंधित मिशन शक्ति केंद्रों के माध्यम से दूर किया जाएगा। डीजीपी राजीव कृष्ण ने इस संदर्भ में पुलिस अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं।
शुक्रवार को डीजीपी ने वीडियो - कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से मिशन शक्ति केंद्रों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति केंद्रों की स्थापना के बाद दुष्कर्म सम्बंधी मामलों में 33.92 प्रतिशत की कमी आई है। सर्वाधिक 76.92 प्रतिशत की कमी बाराबंकी में पाई गई है। महिलाओं व बच्चियों के अपहरण संबंधी मामलों में 17.03 प्रतिशत की कमी हुई है।
सर्वाधिक 42.61 प्रतिशत की कमी अमेठी में आई है। दहेज हत्या संबंधी मामलों में 12.96 प्रतिशत की कमी हुई है जिसमें सर्वाधिक 80 प्रतिशत की कमी बलरामपुर में हुई है। घरेलू हिंसा के मामलों में 9.54 प्रतिशत कमी आई है। श्रावस्ती में सर्वाधिक 35.90 प्रतिशत की कमी हुई है।
No comments:
Write comments