DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Sunday, July 12, 2026

एक साथ कई छात्रवृत्ति के लिए कर सकते हैं आवेदन, केंद्र सरकार ने किया नियमों में बदलाव

एक साथ कई छात्रवृत्ति के लिए कर सकते हैं आवेदन, केंद्र सरकार ने किया नियमों में बदलाव


नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने एनएसपी में बदलाव किया है। इसके तहत अब कोई भी छात्र एक साथ कई छात्रवृत्तियों के लिए आवेदन कर सकता है। शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग ने इस संबंध में सभी राज्यों के उच्च शिक्षा विभागों और राज्य शिक्षा बोर्डों को दिशा-निर्देश जारी किया है।

केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल (एनएसपी) में बदलाव किया है। इसके तहत अब कोई भी छात्र एक साथ कई छात्रवृत्तियों के लिए आवेदन कर सकता है। शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग ने इस संबंध में सभी राज्यों के उच्च शिक्षा विभागों और राज्य शिक्षा बोर्डों को दिशा-निर्देश जारी किया है।

 इसकी जानकारी सभी स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों अपने आधिकारिक वेबसाइटों पर साझा करने के लिए कहा गया, ताकि पात्र छात्र इस योजना का लाभ उठा सके। इससे पहले तक राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर ‘एक छात्र-एक छात्रवृत्ति’ का नियम लागू था। इसके तहत एक छात्र किसी एक ही छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकता था। लेकिन शैक्षणिक वर्ष 2026-27 से इसे बदलकर ‘एक छात्र-अनेक छात्रवृत्तियां’ कर दिया गया है। इसके तहत अब कोई भी छात्र एक मेरिट आधारित छात्रवृत्ति जो योग्यता, शैक्षणिक प्रदर्शन या प्रतियोगी परीक्षा में रैंग के आधार पर दी जाती है के साथ ही कल्याण आधारित छात्रवृत्तियां जो सामाजिक या आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक समुदायों को दी जाती हैं प्राप्त कर सकेगा।


No comments:
Write comments