DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Friday, July 10, 2026

सरकारी स्कूलों में 1344 शिक्षक बढ़ेंगे, 163 नए राजकीय विद्यालयों में पदसृजन का प्रस्ताव शासन को प्रेषित

सरकारी स्कूलों में 1344 शिक्षक बढ़ेंगे, 163 नए राजकीय विद्यालयों में पदसृजन का प्रस्ताव शासन को प्रेषित 


प्रयागराज। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों के 1344 पद और बढ़ेंगे। शिक्षा निदेशालय ने 163 नए राजकीय विद्यालयों में पदसृजन का प्रस्ताव शासन को भेजा है। मुख्यमंत्री की घोषणा, समग्र शिक्षा और प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम योजना के तहत नवनिर्मित हाईस्कूल स्तर के 121, इंटर स्तर के 42 विद्यालयों में प्रवक्ता के 420 व एलटी ग्रेड (सहायक अध्यापक) के 924 (कुल 1344) पदों की मंजूरी देने का अनुरोध किया गया है।


प्रधानाचार्य के 42 व प्रधानाध्यापक के 121 पद भी शामिल हैं। इन चारों तरह पदों में से सीधी भर्ती के 50 प्रतिशत पदों पर उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के माध्यम से भर्ती होगी। माध्यमिक के शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने बताया कि कनिष्ठ सहायक के 174 पदसृजित करने का भी अनुरोध किया गया है, जिन पर उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोगसे भर्ती होगी। शासन ने इन पदों पर आने वाले व्यय-भार के संबंध में रिपोर्ट मांगी है।


2460 विद्यालयों में 20 हजार से अधिक पद

वर्तमान में प्रदेश में 2460 राजकीय विद्यालय संचालित हैं। इनमें 534 बालक और 440 बालिका इंटर कॉलेज हैं जबकि 1486 हाईस्कूल हैं। इनमें प्रवक्ता के 10793 और सहायक अध्यापक के 19916 पद सृजित हैं। पिछले साल लोक सेवा आयोग ने एलटी ग्रेड (सहायक अध्यापक) के 7466 पदों के साथ ही विभिन्न विषयों में प्रवक्ता के 1471 पदों भर्ती शुरू की थी।

No comments:
Write comments