हाईस्कूल और इंटर की कम्पार्टमेंट और इम्प्रूवमेंट परीक्षा 28 जुलाई ko
प्रयागराज। यूपी बोर्ड वर्ष 2026 की हाईस्कूल इम्प्रूवमेंट व कम्पार्टमेंट और इंटरमीडिएट कम्पार्टमेंट की परीक्षाएं 28 को होंगी। परीक्षा के लिए 42078 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया है। हाईस्कूल इम्प्रूवमेंट व कम्पार्टमेंट परीक्षा सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक चलेंगी। वहीं, इंटरमीडिएट कम्पार्टमेंट परीक्षाएं दूसरी पाली में 2 से 5:15 बजे तक होगी। सभी परीक्षाएं जनपद मुख्यालय पर जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर संपन्न होंगी। संबंधित प्रधानाचार्य परिषद की वेबसाइट से पंजीकृत परीक्षार्थियों के प्रवेशपत्र डाउनलोड करेंगे।
No comments:
Write comments