DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Thursday, July 2, 2026

दो दिन स्कूल नहीं आया बच्चा तो अभिभावक को फोन करेंगे शिक्षक

दो दिन स्कूल नहीं आया बच्चा तो अभिभावक को फोन करेंगे शिक्षक

लखनऊः प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में यदि अब कोई छात्र लगातार दो दिन तक विद्यालय नहीं पहुंचेगा तो संबंधित कक्षा शिक्षक उसके अभिभावक से सीधे फोन पर संपर्क कर अनुपस्थिति का कारण जानेंगे और उन्हें बच्चे को नियमित रूप से स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करेंगे। यह व्यवस्था स्कूल चलो अभियान के तहत लागू की गई है। इसका उद्देश्य हर बच्चे का नामांकन और नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करना है।


स्कूलों में बच्चों की नियमित उपस्थिति के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने 15 जुलाई तक विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया है ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने कहा कि विद्यालयों के नामांकन रजिस्टर में अभिभावकों के मोबाइल फोन नंबर उपलब्ध हैं। ऐसे में यदि कोई छात्र लगातार दो से तीन दिन अनुपस्थित रहता है तो कक्षा शिक्षक तुरंत फोन कर अनुपस्थिति का कारण जानेंगे और परिवार को बच्चे की नियमित पढ़ाई के महत्व से अवगत कराएंगे। 


उन्होंने शिक्षकों से अपेक्षा की है कि हर बच्चे को विद्यालय से जोड़ना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है और कोई भी बच्चा स्कूल से बाहर नहीं रहना चाहिए। अभियान के तहत शिक्षकों को विद्यार्थियों का अगली कक्षा में प्रवेश सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी भी है। कक्षा पांच के शिक्षक अपने विद्यार्थियों का कक्षा छह में, कक्षा आठ के शिक्षक कक्षा नौ में और कक्षा नौ के शिक्षक कक्षा 10 में प्रवेश सुनिश्चित कराएंगे। इसके साथ ही बाल वाटिकाओं में नामांकन बढ़ाने पर भी विशेष जोर दिया गया है।

No comments:
Write comments